फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल पुलिस थाना अंतर्गत शाबनबास और नालना के पास हुए दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। उन्हें श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा बनिहाल से रामबन की ओर आ रही ऑल्टो कार (जेके 22 बी-2499) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल लाया गया, जहां पर प्राथमिक के बाद बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घायलों में अली मोहम्मद (67), जुबादा बेगम (40) पत्नी अली मोहम्म, नरगिस (22) पुत्री अली मोहम्मद और सोहेल अहमद (22) पुत्र अली मोहम्मद निवासी शोपियां (श्रीनगर) शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा हादसा राजगढ़ से चिढ़ाने की ओर आ रही ऑल्टो कार नालना के पास अनियंत्रित होकर 600 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक शाम सिंह निवासी वहांगा रामबन को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें