जम्मू के न्यू प्लाट के रहने वाले तरुण बाली और अमन देव अपने एक अन्य दोस्त कुणाल शर्मा के साथ कार से नगरोटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिद्धड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार को सामने से टक्कर मारी।
राष्ट्रीय राजमार्ग कुंजवानी नगरोटा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। तीनों एक कार में जा रहे थे। तभी सिद्धड़ा के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चालक सीट और पास की सीट पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई और पीछे बैठा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है और चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
जम्मू के न्यू प्लाट के रहने वाले तरुण बाली और अमन देव अपने एक अन्य दोस्त कुणाल शर्मा के साथ कार नंबर जेके02सीक्यू 8145 नरवाल से नगरोटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिद्धड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली नंबर जेके02सीयू 1807 ने कार को सामने से टक्कर मारी।
विज्ञापन
कार की पहली दो सीट पर बैठे तरुण और अमन बुरी तरह से इसमें फंस गए, जबकि कुणाल पिछली सीट पर फंस गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग जमा हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया।
सूचना पाकर सिद्धड़ा पुलिस नाके के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने अमनदीप और तरुण को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।