फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आतंक के आकाओं के खिलाफ चलेगा सुरक्षाबलों का मिशन टॉप कमांडर

Wed, 09 May 2018 12:09 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी संगठनों के खिलाफ अगले कुछ महीने में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। सेना ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर मिशन टॉप कमांडर की तैयारी कर ली है। इसके तहत आतंकी संगठनों के टाप कमांडरों को ढेर किया जाएगा। इससे आतंकी संगठनों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


पिछले एक महीने में सुरक्षाबलों ने पांच कमांडरों को ढेर कर दिया है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैइबा, जैश-ए-मोहम्मद के टाप कमांडरों की सूची तैयार कर ली है। इन कमांडरों में मुख्य रूप से जाकिर मूसा, रियाज नैकू, मन्नान वानी, जिनत-उल-इस्लाम, मोहम्मद शेख, अल्ताफ अहमद शामिल हैं।

ये छह कमांडर कश्मीर के 250 आतंकियों का नेतृत्व कर रहे हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि इनको मारने से आतंकी कमजोर पड़ जाएंगे। इनको मारकर आतंकियों का नेटवर्क ध्वस्त होगा। सेना ने उत्तरी कश्मीर, दक्षिण कश्मीर में अपना ग्रिड तैयार कर लिया है। इसके तहत इनके खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन


खासतौर पर हिजबुल मुजाहिदीन पर सुरक्षाबलों की नजर है। क्योंकि इससे पहले हिजबुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी के ग्रुप के 11 आतंकी ढेर हो चुके हैं। कश्मीर में 200 आतंकी सिर्फ हिजबुल मुजाहिदीन के ही हैं। लेकिन हिजबुल का नेतृत्व करने वाले अब कम बचे हैं।

रियाज नैकू और जिनत-उल-इस्लाम ही बचे हैं। सुरक्षाबलों की इन पर पैनी नजर है। इनको मारने से हिजबुल की कमर टूटेगी।
विज्ञापन

2017 में मारे गए थे ये कमांडर

2017 में भी सेना और सुरक्षाबलों ने दो दर्जन कमांडरों को ढेर किया। कुल 217 आतंकी भी मारे गए। लेकिन इस साल कमांडरों को मारा जाएगा, ताकि आतंकियों का नेटवर्क चलाने वाले ही न मिलें। 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर सब्जार अहमद भ्रट्ट, अब्दुल कयूम नाजर, अजहर खान, सज्जाद लोन, यासिन मट्टू, परवेज अहमद मारे गए। इसके अलावा लश्कर-ए-तैइबा का जुनैद मट्टू, नूर तांत्रे, बशीर लश्करी, अबू लल्हारी, अबू दुजाना, उमर खालिद, अबू मुसैब, शौकत लौहार, महमूद भाई और अबू जरगम मारे गए।

इस साल अब तक यह ढेर हुए
इस वर्ष अब तक सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बॉय समीर टाइगर, सद्दाम पाडर, तौसीफ शेख, शौकत टाक और अहमद मलिक को मार गिराया जा चुका है। नई सूची भी तैयार कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें