फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में मिले 3969 नए संक्रमित, 62 मरीजों को लील गया कोरोना

Wed, 19 May 2021 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार तो थमती नजर आ रही है। पर मरने वालों की संख्या चिंता का सबब है। जम्मू संभाग में संक्रमण से सबसे अधिक मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बुधवार को 3969 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2594 मरीज कश्मीर संभाग के हैं। संक्रमण से 62 लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में 39 लोग जम्मू संभाग के हैं। अच्छी खबर ये है कि 4338 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज दर्ज की गई 62 मौतों में से जीएमसी जम्मू में 17 मरीजों की जान गई है।

विज्ञापन


उधर, सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती समेत तीसरी लहर के लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी। इस बीच प्रदेश में डीआरडीओ के सहयोग से बनने वाले दो 500 बेड के अस्पताल का कामकाज सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 1366 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। 

तीसरी लहर से निपटने के लिए गठित कमेटी स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के साथ ही जांच क्षमता बढ़ाने, जरूरी दवाओं व सुविधाओं की उपलब्धता, मशीनरी व उपकरण की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति व मैनपॉवर बढ़ाने पर कार्ययोजना बनाएगी। कोविड अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाने के साथ ही बच्चों व नवजात के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना पर काम करेगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी विचार करेगी। सरकार ने तीसरी लहर से लड़ाई में एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता को भी उतारते हुए उन्हें समिति का सह अध्यक्ष बनाया है, जबकि स्किम्स सौरा श्रीनगर के पूर्व निदेशक डॉ. एमएस खुरू को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें