ऑल जम्मू होटल एंड लॉज एसोसिएशन ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है, लेकिन इसमें भी जम्मू संभाग से भेदभाव हुआ है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत खजूरिया ने कहा कि कश्मीर को 99.43 फीसदी, जबकि जम्मू संभाग को कुल पैकेज का 0.57 फीसदी हिस्सा मिल रहा है। दो संभागों के बीच राहत पैकेज राशि के वितरण में प्रशासन के सौतेले व्यवहार से जम्मू क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े लोगों में निराश है। कहा कि इस आपात स्थिति में दोनों संभागों का पर्यटन क्षेत्र समान रूप से प्रभावित हो रहा है और खत्म होने के कगार पर है, लेकिन सरकार द्वारा पैकेज के वितरण में जम्मू को नजरंदाज करना अन्याय है।