फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बारिश ने तो उड़ा ही दिए थे कश्मीर के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन सप्ताह से बाढ़ की समस्याओं से परेशान रहने वाले घाटी के लोग बुधवार की शाम श्रीनगर में फिर जोरदार बारिश होने से भयभीत हो गए। अपने घरों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने में लगे लोगों को एकाएक फिर आई बारिश से झटका लगा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से उनके इलाकों से पानी निकला था, लेकिन बारिश होने से फिर जलभराव होने का डर बन  गया है।

बड़ी मुश्किल से घरों से मलवा निकाल सफाई की थी, लेकिन बारिश से फिर वही स्थिति न बन जाए, इसका डर बना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

राहत कामों में लगी टीमें भी डरी

इस बारिश ने राहत कार्य में जुटी टीमों को एकबार फिर सकते में ला दिया है। यदि बारिश बरकरार रहती है तो राहत कार्य भी प्रभावित होंगे।

उधर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सचिवालय में काम निपटाने के बाद श्रीनगर के तीन बड़े अस्पतालों, एसएमएचएस, जीबी पंत और एलडी का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से अस्पतालों की मशीनों को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को युद्धस्तर पर काम कर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें