कुपवाड़ा में रैली निकालते
- फोटो : संवाद
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लोलाब घाटी के छात्रों और युवाओं ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए इसे खत्म करने की मांग की। लोलाब स्टूडेंट्स एंड यूथ फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ तिरंगा रैली निकाली गई।
कुपवाड़ा में रैली निकालते
- फोटो : संवाद
जम्मू-कश्मीर छात्र कल्याण मंच ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कश्मीर विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में पुलवामा के लेथपोरा में आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्रों और 150 युवाओं ने रविवार को श्रद्धांजलि दी। दस राष्ट्रीय राइफल्स (किलो फोर्स) के सहयोग से इस कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर छात्र कल्याण मंच ने आयोजित किया था।
कुपवाड़ा में रैली निकालते
- फोटो : संवाद
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पूरे देश का दिल टूट गया था, जब पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा प्रायोजित एक कायर आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा में सशस्त्र बलों के एक वाहन पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आतंकी हमले की तीसरी बरसी मना रहा है और पुलवामा में शहीद 40 बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है।
कुपवाड़ा में रैली निकालते
- फोटो : संवाद
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में ब्रिगेडियर आलोक दास, कमांडर हैदरबेग सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स सहित कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया। विभिन्न स्वयंसेवी युवाओं ने देशभक्ति के गीत व भाषण से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।