फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में चिकित्सक: जम्मू में बेरोजगार डेंटल सर्जनों का तवी पुल पर प्रदर्शन, स्थायी रोजगार की मांग, जाम लगने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित  

Mon, 14 Feb 2022 01:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बेरोजगार डॉक्टरों ने स्थायी रोजगार के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने तवी पुल पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को गांधीनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते चिकित्सक - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई सालों से पद सृजित न करने के विरोध और सरकार की नई ऋण नीति के खिलाफ डेंटल डॉक्टरों (दंत चिकित्सकों) के सोमवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बेरोजगार डॉक्टरों ने तवी पुल को बंद करने की कोशिश की। इसके बाद कई डॉक्टरों को हिरासत में लेकर गांधीनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। सरकार ने हाल ही में डेंटल डॉक्टरों को निजी क्लीनिक शुरू करने के लिए मिशन यूथ के तहत 200000 और बैंक से 600000 ऋण देने की घोषणा की थी लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वह पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उस पर ऋण लेकर और कर्जदार हो जाएंगे। 

विज्ञापन

जम्मू में प्रदर्शन करते चिकित्सक - फोटो : निखिल मेहता

डेंटल सर्जनों को मिशन यूथ के तहत 2 लाख और बैंक से 6 लाख लोन मिलेगा  
बेरोजगार डेंटल सर्जनों को मिशन यूथ के तहत स्वरोजगार के लिए वित्तीय मदद मिलेगी। डेंटल सर्जन को खुद की क्लीनिक खोलने के लिए सरकार आठ लाख रुपये तक की मदद देगी। इसमें 2 लाख रुपये मिशन यूथ, जबकि छह लाख रुपये बैंक फाइनेंस करेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सर्जन अपने संबंधित जिले में अतिरिक्त निदेशक जिला रोजगार और परामर्श केंद्र कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। 

जम्मू में प्रदर्शन के बाद लगा जाम - फोटो : निखिल मेहता
दंत चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी दर को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने ये फैसला लिया है। दंत चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय तक पदों का सृजन नहीं हुआ है। बीडीसी की डिग्री पूरी करने के बाद भी छात्र बेरोजगार हैं।

जम्मू में प्रदर्शन के बाद लगा जाम - फोटो : निखिल मेहता
ऐसे में सरकार ने युवाओं को स्व: रोजगार खोलने के लिए इस योजना को शुरू किया है। योजना के तहत 18 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को मिशन यूथ इसके लिए सूची जारी करेगा। मिशन यूथ क्लीनिक खोलने के लिए युवाओं को दो लाख रुपये देगा, वहीं बैंक से युवाओं को छह लाख रुपये की मदद मिलेगी। योजना से संबंधित जानकारी युवाओं को जिला उपायुक्त कार्यालयों में मिलेगी। 
विज्ञापन

जम्मू में जाम - फोटो : निखिल मेहता
सरकार अब कर्जदार बनाने में लगी है : डेंटल सर्जन
वहीं डेंटल सर्जन इसे सरकार की विफलता बता रहे हैं। उनका का कहना कि सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह की योजना शुरू कर रही है। सरकार पद सृजन करने की बजाय युवाओं के लिए स्व: रोजगार के नाम पर बैंक का कर्जदार बनाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें