फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में माता वैष्णों देवी के दर्शन को आने वालों को इन ट्रेनों में मिलेंगे कंफर्म टिकट

Wed, 08 Mar 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
वैष्णों देवी - फोटो : File Photo
गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णों देवी के दर्शन करने वालों के लिए आए दिन होने वाली वेटिंग टिकट की समस्या से एक बड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 10
vaishno devi - फोटो : File Photo
माता वैष्णों के दर्शनार्थियों को ट्रेनों से यात्रा के लिए कंफर्म बर्थ दिलाने के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ा एलान किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
रेलवे - फोटो : FILE PHOTO
रेलवे की ओर से हुए एलान के कारण हजारों यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन की सुविधा मिल सकती है। 

4 of 10
indian railway - फोटो : FILE PHOTO
ऐसे में अगर आप भी माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए दोस्तों या परिवार के साथ कार्यक्रम निर्धारित कर रहे हैं तो इन ट्रेनों में आपको रिजर्वेशन की सुविधा मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : FILE PHOTO
इस एलान का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर भारत के राज्यों के लोगों को होने वाला है। 
विज्ञापन

6 of 10
demo pic - फोटो : FILE PHOTO
जानकारी के मुताबिक होली और ग्रीष्मकालीन सत्र के मद्देनजर यात्रियों को राहत देने के मकसद से विभाग कुछ ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी कर रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : File Photo
इनमें जम्मू से हावड़ा और जम्मू से इलाहाबाद के रूट की ट्रेनों में यह बदलाव किया गया है। इससे आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। होली के मद्देनजर इलाहाबाद से जम्मू तवी और जम्मू तवी से इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 04111, 04112 के फेरों में वृद्धि की गई है। 

8 of 10
- फोटो : File Photo
यह ट्रेन 22,03,2017 से 28,06,2017 तक के प्रत्येक बुधवार इलाहाबाद से और वीरवार को जम्मू से इलाहाबाद वाली रूट पर चलेगी। इन ट्रेनों में कुल 15 फेरों की वृद्धि की गई है। 

9 of 10
indian railway
जिनसे यात्रियों को ग्रीष्मकालीन सत्र की यात्रा में राहत मिल सके। वहीं ट्रेन संख्या 82303,82304 हावड़ा से जम्मू तवी और जम्मू से हावड़ा के 11,05,2017 से 15, 06,2017 तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी।  
विज्ञापन

10 of 10
indian railway
ऐसे में जिन यात्रियों को आने वाली गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णों देवी समेत जम्मू-कश्मीर के अन्य स्थानों की यात्रा करनी हो वो इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने के बाद इनमें कंफर्म टिकट हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें