फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों की राइफल छीन उन्हीं पर की फायरिंग

Sun, 10 Jul 2016 01:41 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
तीन पुल‌िसकर्मी घायल - फोटो : PTI
विज्ञापन
शनिवार को घाटी में भड़की हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) एसएम सहाय ने बकहा कि उत्तरी कश्मीर में हालात ज्यादा खराब नहीं थे, कुछ क्षेत्रों में बहुत बुरे थे और श्रीनगर में स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन


सहाय ने कहा कि कुल मिलाकर शनिवार का दिन सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए काफी बुरा रहा। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सहाय ने कहा कि दमहाल हांजीपोरा थाने को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

20 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया और उनसे हथियार छीनकर उन पर फायरिंग की गई। सहाय ने बताया कि इस दौरान गोलियां लगने से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन पुलिसकर्मी लापता हैं। उनकी विभाग को कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


सहाय ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से पूरा संयम बरता गया, पर जब हालात इतने गंभीर हो गए तो बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कोकरनाग में अच्छाबल थाने पर पथराव और हमला किया गया, एक विधायक का घर जला दिया गया।

इसके अलावा काजीगुंड में अल्पसंख्यकों के कैंप पर हमला किया गया। शुक्रवार रात भी हाल में अल्पसंख्यकों के कैंप पर हमला किया गया। सीआरपीएफ पर हमला किया गया और कुछ मकानों को भी आग लगा दी गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें