फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हालात खराब, बिना दर्शन के लौटने लगे अमरनाथ यात्री

Sun, 10 Jul 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
आतंकी बुरहान की मौत के बाद घाटी में बिगड़े हालात का असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ने लगा है। यात्रा को रोके जाने पर पंजीकरण करवाने के बावजूद यात्री लौटने लगे हैं।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि हालात कब सुधरेंगे कोई पता नहीं है और जम्मू में उनके रुकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। घाटी में खराब हालात के बाद रेलवे स्टेशन जम्मू पर यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। फैजाबाद से 15 अमरनाथ यात्रियों का दल सात जुलाई को जम्मू पहुंचा था।

पंजीकरण करवाने के बाद 11 जुलाई को दर्शन करने की तारीख मिली। नौ जुलाई को इनको अमरनाथ के लिए रवाना होना था, लेकिन घाटी में हालात खराब होने के कारण किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सभी ने निर्णय लिया कि बिना दर्शन के ही लौट जाएंगे।
विज्ञापन


चंद्र कुमार कौशल, विनोद कुमार, राममिलन पाल, संजय ने बताया कि इस बार पंजीकरण को लेकर अव्यवस्था है। पहले जिस दिन यात्री जम्मू पहुंचता था, उसको उसी दिन पंजीकरण करके अमरनाथ के लिए रवाना कर दिया जाता था। इस बार पंजीकरण के लिए इतनी लंबी तारीख मिल रही है कि समझ ही नहीं आता है कि आगे क्या किया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें