फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजस्व में हेराफेरी करने वाले जेकेआरटीसी के तीन कर्मी बर्खास्त, ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर हुई कार्रवाई 

Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) ने हेराफेरी समेत अन्य कोताही पर तीन और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मियों पर निगम के राजस्व में हेरफेेरी के दस से अधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट निगम की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) ने हेराफेरी समेत अन्य कोताही पर तीन और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मियों पर निगम के राजस्व में हेरफेेरी के दस से अधिक मामले दर्ज थे। इससे पहले भी 15 कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया गया था।

विज्ञापन


जेकेआरटीसी प्रबंधन के अनुसार कंडक्टर अब्दुल माजिद डार, शम्स-उद-दीन और हेल्पर रउफ अहमद शाह को बर्खास्त किया है। एक कर्मचारी पर टिकट में हेरीफेरी का आरोप था। उसकी मौजूदगी में बस में 55 में 43 यात्री बिना टिकट के मिले थे, जिसके आधार पर उसे बर्खास्त किया गया। वहीं एक अन्य कर्मचारी पर नियमित रूप से ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर कार्रवाई की गई है।

जेकेआरटीसी के एक कर्मचारी ने कहा कि जिन मामलों पर कार्रवाई की गई है, वे काफी पुराने हैं। इसे लेकर आरोपी कर्मियों को पहले भी सजा मिल चुकी थी, लेकिन अब प्रबंधन कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहा है। जेकेआरटीसी के प्रबंधक अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारियों पर गंभीर मामले दर्ज थे, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। कर्मचारी ईमानदारी से काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें