प्रदेश की तीन खिलाड़ी अनेखा ठाकुर, जमीला और रफीका इस शिविर में भाग ले रही हैं। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सदस्य रंजीत कालरा और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने जम्मू-कश्मीर की नेत्रहीन महिला क्रिकेटरों को राष्ट्रीय शिविर के लिए रवाना किया।
जम्मू-कश्मीर की तीन नेत्रहीन महिला क्रिकेटरों का चयन राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने के लिए हुआ है। शुक्रवार को तीनों खिलाड़ियों को शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुईं। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड जम्मू कश्मीर (सीएबीजेके) ने इसे प्रदेश के लिए गौरव क क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महिलाओं राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं। इसे प्रदेश के आने वाली का मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रदेश की तीन खिलाड़ी अनेखा ठाकुर, जमीला और रफीका इस शिविर में भाग ले रही हैं। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सदस्य रंजीत कालरा और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने जम्मू-कश्मीर की नेत्रहीन महिला क्रिकेटरों को राष्ट्रीय शिविर के लिए रवाना किया।
रंजीत कालरा ने दिल्ली में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में चयनित होने पर नेत्रहीन महिला क्रिकेटरों को बधाई दी। कालरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नेत्रहीन क्रिकेट को बढ़ावा देने में योगदान देना और इससे जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने कहा कि पहली बार हमारे जम्मू-कश्मीर की नेत्रहीन लड़कियां क्रिकेट में भाग लेने जा रही हैं और यह हमारे क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड जम्मू-कश्मीर के लिए वास्तव में गौरव का क्षण है।