भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पांच व छह जुलाई को बुलाई गई है। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी भी रहेंगे।
बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ जम्मू पहुंच गए हैं। भाजपा नेताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सह प्रभारी आशीष सूद समेत 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल इस बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि बैठक में चुनाव की रणनीति के साथ ही भविष्य के कार्यक्रमों पर भी बात होगी।
इससे पहले वीरवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश संगठन की नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। हरियाणा, झारखंड की तरह ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहे।
दिल्ली में वीरवार रात आठ बजे शुरू हुई बैठक में शामिल होने के लिए संगठन महामंत्री अशोक कौल बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि संगठन महामंत्री चुनावी रणनीति के साथ ही मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा की गई।