फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल, तीन जम्मू रेफर

Thu, 14 Aug 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित अन्य मार्गों पर तीन सड़क हादसों में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत की वजह से जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दियालाचक के निकट हाईवे पर स्थित पुल पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक नंबर जेके08बी-6229 पर सवार 55 वर्षीय ओमराज, उनका 19 वर्षीय बेटा मनीष कुमार और 23 वर्षीय बेटी रंजना कुमारी हादसे में घायल हो गए।

मनीष को गंभीर हालत के चलते जम्मू रेफर कर दिया गया। इसी तरह से हरियाचक मनियारी लिंक मार्ग पर सैन्य वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार 45 वर्षीय केवल कृष्ण निवासी हरियाचक घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केवल कृष्ण को भी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य हादसा कठुआ शहर से सटे चन्नग्रां इलाके में हुआ। श्रमिक महिला को बस नंबर जेके02एए- 8787 ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला 33 वर्षीय तोषी निवासी छत्तीसगढ़ वर्तमान पता शिवानगर है। महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जम्मू रेफर कर दिया।

उधर, जिला अस्पताल में एक के बाद एक गंभीर रूप से घायल लोगों के आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी रही। बहरहाल आनन फानन प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया चलाई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें