श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते 16 अगस्त से ही शहर के कुछ हिस्सों में यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। शोभायात्रा निकाले जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऐसा किया है।
ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू-शालामार रोड, इंदिरा चौक, हरी मार्केट, रघुनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर चौक, वीर मार्ग चौक, दयानंद मार्ग, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, दौंतली बाजार, मोती बाजार, परेड, शालामार रोड, इंदिरा चौक और मंदिर के आसपास के इलाके में यातायात पर प्रतिबंध लगाया है।