फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः नई कार खरीदने के बाद घूमने निकले थे तीन भाई, तीनों की मौत से इलाके में मातम का माहौल

Wed, 22 Jul 2020 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रियासी जिले में माहौर के लोअर बग्गा क्षेत्र में कार के खाई में गिरने से तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बशीर अहमद पुत्र कमर दीन, मोहम्मद अयूब पुत्र नजीर अहमद दोनों और मोहम्मद इकबाल पुत्र नजीर अहमद तीनों निवासी बद्दर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हाल ही में खरीदी नई कर लेकर तीनों भाई घूमने निकले थे। लोअर बगगा क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे मगर तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। 

लोगों ने तीसरे घायल को मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उसके बाद सीएचसी माहौर भेजा गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मोहम्मद अयूब और मोहम्मद इकबाल सगे भाई थे और बशीर अहमद उनके चाचा का बेटा था। तीन युवकों की मौत के बाद बद्दर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें