फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पीका गन सहित भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

Wed, 22 Jul 2020 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सेना की 38-आरआर ने राजोरी के थानामंडी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस ठिकाने से एक पीका राइफल, एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल, एके-47 की एक मैग्जीन, दो अन्य मैग्जीन, 168 कारतूस(पीका गन के), एके-47 के 47 कारतूस, पिस्टल के चार कारतूस, दो यूजीबीएल ग्रेनेड, एक टेप रिकॉर्डर व कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एसएसपी राजोरी ने बताया कि मनयाल इलाके में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस औऱ सेना की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।

एसएसपी ने बताया कि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। सभी एजेंसियों के बीच अच्छे तालमेल के चलते देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में लगातार सफलता मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें