फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिग्नल जंप करते ही कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल लाइट कोई काम नहीं आ रही। सिग्नल होने के बावजूद ट्रैफिक कर्मियों को खड़े होकर वाहनों का संचालन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वाहन चालक इन लाइटों का पालन नहीं कर रहे। इसे देखते हुए अब यातायात पुलिस ने वीडियोग्राफी करना शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल जंप करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

तीन दिन में 70 से अधिक लोगों के लाइसेंस जब्त कर लिए हैं। आरटीओ कार्यालय में इन लाइसेंस को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन में 70 लोगों के चालान काटे

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने दस वीडियो कैमरे खरीदे हैं। इन कैमरों को यातायात कर्मी खुद चला रहे हैं। शहर के हर रोज दस बड़े ट्रैफिक सिग्नल पर यातायात कर्मी अपने कैमरे लेकर खड़े हो जाते हैं।

इसमें जो भी ट्रैफिक लाइट को जंप करता है। उसके वाहन का नंबर कैमरे में कैद हो जाता है। इसके आगे उसे अगले नाके पर पकड़ लिया जा रहा है। जो लोग पकड़े में नहीं आएंगे, पुलिस उनके घरों में चालान भेजेगी।

एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल का कहना है कि शहर में लोग ट्रैफिक सिग्नल को फालो नहीं कर रहे। इसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। इसलिए अब यातायात पुलिस ने अपने कैमरे खरीद लिए हैं। इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक सिग्नल पर नजर रखी जा रही है। खासकर बिक्रम चौक, सतवारी चौक, मेन स्टाप, ग्रीन बेल्ट पार्क, अंबफला चौक, कच्ची छावनी पर इनकी मदद ली जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें