फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठिया के काली माता मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
मां काली की मुर्ति जिस पर से चांदी के दो छत्तर चोरों ने उड़ाए। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। रनसू-शिवखोड़ी मार्ग पर स्थित कोठिया गांव में स्थानीय काली माता मंदिर में चोरों ने सोमवार मध्य रात्रि को सेंध लगाई। उन्होंने माता की मूर्ति पर चढ़े दो छत्तर चुरा लिए। साथ ही दान पात्र को भी तोड़ कर खाली कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। साथ ही अंदर रखा गया दान पात्र भी गायब मिला। उन्होंने मौके पर अन्य लोगों को भी बुला लिया। घटनास्थल का जब ठीक से जायजा लिया गया तो पता चला कि मंदिर में माता की मूर्ति पर चढ़े चांदी के दो छत्तर भी नदारद हैं।
मंदिर के प्रांगण में ही एक अन्य मंदिर भी है, जहां भी चोरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन, वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। मंदिर में पुजारी न होने के कारण स्थानीय लोग ही रात को मंदिर बंद कर सुबह स्वयं ही खोलते हैं। लोगों के अनुसार सोमवार रात को गांव के ही एक युवक ने मंदिर बंद किया था। मंगलवार सुबह जब वह मंदिर आया तो ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन

चोरी के बारे में पौनी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में जांच की, तो मंदिर से चोरी हुआ दानपात्र लगभग दो सौ मीटर दूर बरामद हुआ। उसका ताला टूटा हुआ था, और उसमें से नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना को जल्द हल करने का आग्रह किया है।

मंदिर से चुराया गया दानपात्र कुछ दुरी पर टुटा हुआ पाया गया।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें