बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में हिमालयन बुल काबर फैक्ट्री में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि यह फैक्ट्री अभी बंद है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया पुत्र स्वर्गीय कृष्ण सिंह पठानिया फैक्ट्री में एजीएम हैं। उन्होंने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्ट्री में चोरी की वारदात हुई है। इसमें चोरों ने आठ सोलर बैटरी, चार एसी के बाहरी कंप्रेसर चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री अभी बंद है। जैसे ही उन्होंने फैक्ट्री का दौरा किया तो उसमें इन चीजों को गायब पाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।