फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के इंतजार में जोखिम में रहती है यात्रियों की जान

विज्ञापन
नेशनल हाईवे के बीचो-बीच सवारियां बस का इंतजार करती हुई
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग आए दिन सुर्खियों में रहता है। क्योंकि इस पर बड़े हादसे होते रहते हैं। इसमें लोगों को जान गंवानी पड़ जाती है। बाड़ी ब्राह्मणा में सिडको चौक बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए जोखिम का सबब बना है।
विज्ञापन

सिडको चौक पर हादसों को कम करने में म्यूनिसिपल कमेटी, राजमार्ग प्राधिकरण और यातायात पुलिस इस पर विशेष ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे और लिंक रोड के बीच यात्री खड़ी होकर बस का इंतजार करते हैं। तेज रफ्तार बसे जम्मू से सांबा की ओर निकलती है। अन्य वाहन भी हाईवे से गुजरते हैं। बड़ा मुद्दा यह है कि इस चौक पर म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से यात्री शेड की सुविधा नहीं दी गई है। दूसरा राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा बैरिकेडिंग नहीं की गई है। यातायात विभाग की तरफ से भी यात्रियों को सड़क के बीच खड़े होने को लेकर न ही रोका जाता है न ही उन्हें मना किया जाता है। ऐसे में सड़क के बीच यात्री खड़े होते हैं और किसी पल बड़ा हादसा हो सकता है। इस चौक पर 20 से 25 यात्री मौजूद रहते हैं। आने वाले दिनों में अनहोनी न हो, इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
--------------
सिडको चौक पर यात्री शेड को हमने पहले ही प्लान में लेकर रखा है, लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण वह नहीं बन पा रहा है। इसके बावजूद हमने दो से तीन दुकानदारों से बात की है अगर वह मान गए तो शेड बना दिया जाएगा। अभी इसमें वक्त लगेगा, तब तक के लिए यातायात पुलिस को यात्रियों को वहां इंतजार करने की बजाय फुटपाथ पर खड़े होने के लिए कहना चाहिए, जिससे हादसा न होने पाए
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोधराज, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें