फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंधमारी कर उड़ाए लाखों के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा कस्बे में हाईवे पर स्थित दुकान में चोरों ने बीती रात सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ किया है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे पर स्थित मीरां कम्युनिकेशन की दुकान पर सोमवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह मालिक संदीप कुमार को दुकान खोलने के बाद मिली। जांच करने पर सीसीटीवी कैमरे का बॉक्स टूटा था। दुकान की पिछली दीवार में छेद किया गया था। दुकान से मोबाइल सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान गायब था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से गैंती और हथोड़ा भी बरामद किया है।
दुकानदार संदीप के अनुसार इस से पहले भी दुकान में चोरी हो चुकी है। सनद रहे कि जिला में दिन प्रतिदिन चोरी के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिस करण लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें