फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरपुर में एक कार के चारों टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र में चोरों ने एक कार के चारों टायर चोरी कर लिए। अतुल शर्मा निवासी बीरपुर ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को घर पहुंचे। उन्होंने अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी कर दी, और घर चले गए। सुबह उनके चाचा ने फोन कर के बताया कि उनकी कार के चारों टायर गायब हैं। कार ईंटों के सहारे खड़ी है।
विज्ञापन

चाचा से मिली सूचना पर वह तुरंत गाड़ी के पास आए और देखा कि कार के टायर गायब हैं। उन्होंने तुरंत अपनी दुकान पर सीसीटीवी फुटेज देखी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में एक आल्टो कार मेरी गाड़ी के पास आकर रुकी। उसमें से कुछ लोग निकले और 10 मिनट के अंदर चारों टायर खोलकर भाग निकले। पुलिस ने उनकी शिकायत पर वारदात की तफ्तीश की जा रही है।
बिश्नाह तहसील के बाहर खड़ी बाइक चोरी
बिश्नाह। तहसील कार्यालय से एक दिव्यांग युवक राजेंद्र कुमार गांव काकू दे कोठे की मोटरसाइकिल जेके 02 बी यू 7389 चोरी हो गई। वह किसी काम से आया था। राजेंद्र्र कुमार ने बताया कि मात्र पांच मिनट बाद ही वह तहसील कार्यालय से बाहर आ गया। बाहर आकर देखा कि उसकी मोटरसाइकिल और उसके साथ बंधी हेलमेट गायब है। इसके बाद उसने बाइक चोरी की सूचना थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विजयपुर से लोट कैरियर चोरी
विजयपुर। वार्ड नंबर-11 से एक टाटा मोबाइल लोड कैरियर चोरी हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बलवंत सिंह पुत्र तंतर सिंह ने पुुलिस को बताया कि उसने गाड़ी वार्ड में खड़ी की थी। सुबह देखा तो वहां पर गाड़ी नहीं थी। हर जगह ढूंढा, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। उसके बाद विजयपुर थाना में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
कुख्यात चोर को 12 घंटे में गिरफ्तार
सांबा। पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र में 20 फरवरी की रात्र जख और राया क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद 12 घंटे के भीतर एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार रविवार की रात को कई जगह चोरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ विजयपुर की निगरानी में टीम गठित कर वारदातों करने वालों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और जख और राया में चोरी में शामिल एक कुख्यात चोर की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की। उसकी पहचान मोहित सिंह निवासी कैली मंडी सांबा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी क्षेत्र में चोरी के कई अन्य मामलों में भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें