फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी चोरी हुए ट्रक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में इन दिनों चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी होती जा रही है। यही नहीं अब चोर ट्रक चुराने में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। कस्ब के सिडको प्रथम फेज में 14 फरवरी को एक ट्रक के चोरी होने का मामला सामने आया। सप्ताह बीतने के बाद भी ट्रक का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

ट्रक मालिक रछपाल सिंह निवासी नंड सुंब ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक न. जेके 02 एस 9017 को सिडको के प्रथम फेज में खड़ा किया था। वह लोग घर चले गए। 14 फरवरी को उन्हें पता चला कि उनका ट्रक गायब है। उन्होंने पुलिस के पास मामला दायर कराया है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को रात्रि दो बजे की फुटेज में चोरी की वारदात का पता चला। उनके अनुसार क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें बंद रहने पर पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। उधर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नशेड़ी लोग ऐसी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सनद रहे कि कस्बे में इन दिनों चोरी की वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई। गत दिनों भी पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का समान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें