रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मालशाह में बुधवार रात शातिरों ने मिठाई की दुकान से सामान और नकदी चोरी कर ली। दुकान के मालिक बिट्टू लाल निवासी चिमना चक ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे, जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदार ने बताया की गल्ले में 6000 हजार रुपये नकदी थी, जिन्हें चोरों ने चुरा लिया।
वहीं रख जंग में भी एक मीट शॉप पर चोरों ने सेंधमारी की। सुबह जब दुकान के मालिक भूषण लाल निवासी गांव चक चिमना वहां पहुंचे तो चोरी का पता चला। शातिरों ने एक अन्य दुकान की पर चोरी करनी चाही, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरा देखकर चोर अंदर नहीं गए। रामगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर जरूरी सबूत जुटाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार राकेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।