देशभर में चोरियां करने के बाद नेपाल बार्डर पर चोरी किया सामान बेचा जा रहा है। बिहार के सात चोर मिलकर एक गैंग चला रहे हैं, जो देश में कई वर्षों से ऐसा कर रहे हैं। पहली बार इस गैंग का एक सदस्य काबू किया गया है। जम्मू पुलिस ने जम्मू में हुई एक चोरी के मामले में एक सदस्य को बिहार से पकड़ कर लाया है। अभी इसके छह साथी काबू में नहीं आए।
जम्मू के सरवाल इलाके में एक सैमसंग शोरूम में 14 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे। शोरूम के सीसीटीवी कवरेज में सात लोग चोरी करते हुए दिखे। इन सातों को लेकर राज्य पुलिस ने देश के सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया।
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को एक आरोपी के बारे में पता चला जो बिहार का रहने वाला है। पुलिस दिलीप नाम के इस चोर को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद इसने जो बताया, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए।
नेपाल में बेचा करोड़ों का सामान, जांच जारी
चोरी
- फोटो : demo
दिलीप का कहना है कि वह सात लोग हैं। कई वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं। छह महीने तक चोरी के लिए वर्क करते हैं। जिस राज्य में एक बार चोरी कर लें, वहां एक दो साल बाद ही चोरी करते हैं। छह महीने तक वह एक राज्य में रहते हैं और वहां की परिस्थितियों से वाकिफ होते हैं। चोरी किया हुआ सामान नेपाल बार्डर जाकर वहां भेज देते हैं।
दरअसल, मोबाइल चोरी करने के बाद नेपाल पहुंच जाने के बाद पुलिस ज्यादा ध्यान नहीं देती। इस वजह से यह लोग नेपाल में सामान बेच देते हैं। जम्मू में भी यह लोग छह महीने रुके और पूरी प्लानिंग के तहत चोरी की और मोबाइल जाकर नेपाल बेच दिया।
वह देश के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आदि में चोरियां कर चुके हैं। अब तक कभी पकड़े नहीं गए, लेकिन इस बार पकड़ लिया गया। अब तक करोड़ों रुपयों का सामान नेपाल में जाकर बेच चुके हैं। आरोपी से अभी पूछताछ हो रही है। इसके छह साथी कहां है, इसके बारे जानकारी जुटाई जा रही है।