फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकजुट हो : फारूक

Tue, 22 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने ब्रुसेल्स में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने पर जोर दिया है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है और वह सिर्फ इंसानियत के खिलाफ काम कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका को भी 9/11 के बाद आतंकवाद की परिभाषा का अहसास हुआ था। दुनिया को आतंकवाद की चुनौती को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने मुलायम सिंह के ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम रहे देशों में ही क्रिकेट खेलने की टिप्पणी पर कहा कि ऐसे नहीं है, क्रिकेट सहित गोल्फ और अन्य खेल खेल की तरह ही देखने चाहिए।

इससे मुल्कों को आपसी रिश्ते सुधारने में सहयोग मिलता है। उन्होंने वृंदावन में कई सदियों बाद विधवाओं के होली पर्व में शामिल होने का देश के लिए अच्छा संकेत बताया। इससे देश आगे बढ़ेगा। सोच को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवाओं के लिए देश में और मंदिरों को भी खोला जाए। आज महिला सशक्तिकरण का दौर है। महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें