फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महबूबा मुफ्ती को स्पष्ट करना होगा कि क्या हल निकला'

Tue, 22 Mar 2016 09:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को सकारात्मक बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पीडीपी को घेरा
  • उमर ने ट्वीट में लिखा कि ‘महबूबा का बैठक से बाहर आना और कहना कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं, पर्याप्त नहीं है।’
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को सकारात्मक बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पीडीपी को घेरा। उमर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पीडीपी सभी बातें स्पष्ट करे, ताकि लोगों को पता चले कि क्या बातें हुईं और क्या आश्वासन मिला’ एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘महबूबा का बैठक से बाहर आना और कहना कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं, पर्याप्त नहीं है।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव द्वारा एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महबूबा को बताया कि पार्टी (भाजपा) सरकार गठन को लेकर बात करने के लिए और किसी आम सहमति तक पहुंचने के लिए उचित मंच था। राम माधव द्वारा यह भी कहा गया कि वार्ता का अंतिम दौर पीडीपी की विधायक दल की बैठा के बाद होगा।

राम माधव के इन बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमर ने ट्वीट किया कि ‘यदि ऐसा है तो क्या है, उनकी (महबूबा) संतुष्टि का कारण। यह अब पूरी तरह से स्पष्ट होता दिख रहा है कि सिद्धांतों और सत्ता के बीच चुनाव में महबूबा ने सत्ता को ही चुना’। उन्होंने आखिर में एक और ट्वीट किया ‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्त’।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमित शाह के साथ बातचीत विफल होने के बाद महबूबा का दिल्ली का पांच दिनों के भीतर यह दूसरा दौरा था। अब देखना होगा कि विधायक दल की बैठक में क्या सामने आएगा।

So then what was the cause of her "satisfaction" if this is all she came back with? https://t.co/uNHmQ9jbij— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 22, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें