फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजरों ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Sat, 30 Aug 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा पेयजल विभाग के दिहाड़ी कर्मचारियों को पक्का न करने के विरोध में शुक्रवार को डेलीवेजरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कई सालों से दिहाड़ी कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन


कई बार सरकार से इनको पक्का करने की मांग की कई लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर बात टाल दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने दो दिन में दिहाड़ी कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई फैसला नहीं लिया तो 31 अगस्त से दो दिवसीय हड़ताल करेंगे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने हर बार दिहाड़ी कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है। विभाग का सारा काम जबकि दिहाड़ी कर्मचारियों के बल पर ही होता है। पानी की सप्लाई से लेकर पाइपों को बिछाने और अन्य कार्य दिहाड़ीदारों द्वारा किए जाते हैं।
विज्ञापन


कई सालों की मांग सरकार ने पूरी नहीं की है। उन्होंने कहा कि कई विभागों के दैनिक वेतन भोगियों को सरकार ने पक्का किया लेकिन पेयजल विभाग को छोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार या फिर विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने मुलाकात कर पक्का करने की मंाग की तो सरकार ने कुछ समय मांगा।

इस मौके पर रोशन लाल ने कहा कि अगर अब सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह उग्र रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार को दो दिन का समय देंगे अगर सरकार ने 30 अगस्त तक कोई फैसला नहीं लिया तो वह 31 अगस्त से दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के दिहाड़ी कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें