फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने नानक नगर का दौरा कर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में नगर निगम की ओर से एक सामान और तेज गति से विकास करवाया जा रहा है। यह बातें मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नानक नगर के दौरे के दौरान कहीं। इस मौके पर पार्षद सरदार इंद्र सिंह सूदन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में सफाई, कचरा निस्तारण, नालियों को गहरा करने, एलईडी लाइट लगाने के अलावा अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि समस्याओं का निदान किया जाएगा। नाले और नालियों के काम पर 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्षद के सुझाव पर काम करवाया जा रहा है। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, अमरदीप सिंह, मेजर सिंह, बलजीत सिंह और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें