कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
ज्योड़िया। कस्बा खौड़ की वार्ड नंबर छह में सोमवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा आरंभ की गई। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें आचार्य आशीष चतुर्वेदी (वृंदावन) के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा खौड़ बाजार के बीचोबीच से होती हुए दरियां चिनाब पर पहुंची, जहां कलशों में में जल भर कर वापस कथा स्थल लौटे। कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि माता-पिता की सेवा में ही सब से बड़ी भक्ति है। माता-पिता का आभार हम लोग कभी भी नहीं चुका सकते है।
कथावाचक आचार्य आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि माता-पिता संतान की खुशी के लिए दिन-रात एक कर मेहनत मजदूरी कर पाल पोस कर बड़ा करते हैं। मां खुद गीले विस्तर पर सो कर बच्चे को सूखी जगह पर सुलाती है। इसलिए माता-पिता की सेवा करने से ही किसी भी प्रकार का संकट नजदीक नही आते हैं। आगे उन्होंने कहा की मांस और शराब का सेवन नही करना चाहिए। कथावाचक आचार्य आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रभु से प्रेम आप तभी कर पाएंगे जब आप प्रभु निर्मित हर चीज से प्रेम करोगे। सोमवार से शुरू हुई कथा सात दिन तक जारी रहेगी। कथा के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासी व भाजपा वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह सोनू, वार्ड नंबर छह के पार्षद दीपक सिंह, दीपा सिंह आदि ने बताया कि यह भागवत सप्ताह कथा क्षेत्र में अमन शांति के लिये समस्त खौड़ वासियों के सहयोग से करवाई जा रहा रही।