घगवाल। जिला पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में तीन गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गोवंश के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय वर्मा की देखरेख में घगवाल की एक पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर नाके पर जांच शुरू की।
इसी दौरान एक महिंद्रा लोड कैरियर को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन के अंदर बिना अनुमति के तीन गोवंश पाए गए। वाहन के चालक सुरिंदर कुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी जंद्राल तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।