फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनासा नाला में रीछ ने युवती को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के पनासा नाला क्षेत्र में रीछ ने सोमवार सुबह खेतों में काम कर रही युवती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पहचान युवती शहनाज अखतर (18) पुत्री जमालदीन निवासी नाला पनासा के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शहनाज खेत में काम कर रही थी। इस दौरान रीछ ने हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने और आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद रीछ भाग गया। हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार किया गया। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन्य जीव विभाग से रीछ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें