फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर लोग भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसू पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को नगर के मुख्य बाजार में रोष रैली निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान इंसाफ की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता ओम प्रकाश पाशी और नेकां नेता कैप्टन राम लाल ने कहा कि रनसू निवासी रमेश चंद्र और दिलीप सिंह में जमीनी विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 14 अगस्त को रमेश ने कोर्ट में इसी मामलें में पेश होने जाना था। इस दौरान उस पर हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने मामले की उचित जांच की मांग उठाई है। इस संदर्भ में एसएचओ रनसू जीत सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद कोई कोताही नहीं बरती गई है। सभी को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। बाद में उन्होंने कोर्ट से जमानत ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें