फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पंपोर पार्क में होगी केसर की टेस्टिंग और पैकेजिंग, ऑनलाइन ऑर्डर मिलने शुरू

Thu, 28 May 2020 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीरी केसर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के पंपोर में केसर पार्क में केसर की इस बार टेस्टिंग और पैकेजिंग होगी। इसके बाद उच्च गुणवत्ता वाले केसर को विदेशों में निर्यात किया जाएगा। इसके अलावा देश में मांग के हिसाब से केसर की आपूर्ति होगी। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने भी शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि पहले किसान केसर को अपने स्तर पर ही बेचते थे। कई बार तो केसर दो-दो वर्षों तक किसानों के घरों में ही पड़ी रहता था। अच्छी जान पहचान रखने वाले किसान ही  केसर को अच्छे दामों में बेच पाते थे। छोटे किसान 70 से 80 हजार में ठेकेदारों को बेच देते थे। ठेकेदार दोगुने मुनाफे में इसे आगे बेचता था।

कई बार कश्मीरी केसर की जगह कम गुणवत्ता वाली केसर बेच दी जाती थी। इस कारण कश्मीरी केसर की मांग घट रही थी। इस बार जीआई टैगिंग शुरू की गई है। इस कारण केसर को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। अब पार्क में केसर आएगा। इसकी अच्छी तरह से पैकेजिंग कर विदेशों में भेजा जाएगा। टेस्टिंग में घटिया गुणवत्ता वाला केसर अलग कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ की केसर भी पैकेजिंग के लिए पंपोर जाएगी

किश्तवाड़ के वेयरबाढ़ और आसपास इलाकों में होने वाले केसर को भी जांच के लिए इस बार पंपोर ही भेजा जाएगा। यहां पर ही केसर की पैकेजिंग होगी। किसानों को चार से पांच लाख रुपये प्रति किलो केसर की कीमत दिलाई जाएगी।

किसानों के खाते में सीधे डेढ़ से दो लाख नहीं बल्कि चार से पांच लाख रुपये जाएंगे। अच्छी पैदावार रही तो 226 गांवों के 40 हजार किसान इस बार लखपति बन सकेंगे। आय बढ़ने से किसानों का जीवन स्तर भी उन्नत होगा।

पंपोर स्थित केसर पार्क में इस बार केसर की पैकेजिंग की जाएगी। साथ ही टेस्ट कर गुणवत्ता जांची जाएगी। बढ़िया गुणवत्ता वाली केसर देश और विदेश में भेजा जाएगा। डिमांड ऑनलाइन आ रही है।
- अल्ताफ अंद्राबी, निदेशक, केसर मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें