फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

Sun, 08 Nov 2020 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास चल रहे अभियान में एक अफसर और तीन जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है। एक अधिकारी घायल भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 7 और 8 नवंबर यानि शनिवार की रात को नियंत्रण रेखा के पास गश्त पार्टी ने संदिग्ध हलचल देखी थी। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

सुरक्षाबलों ने रात में ही एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। रविवार को दिन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों के पास हथियार और बैग बरामद किए गए हैं। हालांकि इस ऑपरेशन में एक अफसर और तीन जवान शहीद होने की खबर है। एक अफसर घायल भी बताया जा रहा है। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें