फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने रची धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी भवन, आसपास और कटड़ा में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। धार्मिक स्थलों पर आतंकियों के हमला करने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए माता वैष्णो देवी को जाने वाले तमाम रास्तों पर सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की ओर से संयुक्त रूप से जवानों की तैनाती की गई है। जम्मू से कटड़ा और रियासी व उधमपुर जिले से कटड़ा के सभी रास्तों पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। इसके अलावा जम्मू के बावे माता मंदिर समेत तमाम प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं ने नवरात्रों में धार्मिक स्थलों और हिंदू बाहुल्य इलाकों में हमला करने की साजिश रची है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद कटड़ा और अन्य जगहों की सुरक्षा मजबूत की गई है। जानकारी के अनुसार लखनपुर से लेकर कटड़ा तक नेशनल हाइवे पर 24 घंटे पेट्रोलिंग शुरू की गई है। कटड़ा के आसपास भी यह पेट्रोलिंग होगी। इसके अलावा जम्मू के बावे मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, पीरखो मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जम्मू शहर के तमाम चौक-चौराहों पर संबंधित पुलिस थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को निजी तौर पर मौजूद रहकर सुरक्षा की प्लानिंग करने के लिए कहा गया है।
रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई
जम्मू के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने नवरात्रों को लेकर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके बाद प्रमुख स्थानों पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। जम्मू को बॉर्डर से जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर भी सुरक्षा को मजबूत किया गया है। तमाम नाकों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें