फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हर छठे व्यक्ति का कोविड परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आक्रामक रणनीति के साथ कोविड संक्रमण की पहचान के लिए हर छठे व्यक्ति का कोविड परीक्षण करने का दावा किया है। प्रदेश में सार्स कोविड-2 (कोरोना वायरस) के लिए प्रति मिलियन जनसंख्या पर 190735 परीक्षण किए गए, जो दिल्ली की 228443 परीक्षण प्रति मिलियन जनसंख्या के बाद राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में अधिकतम परीक्षण के साथ दूसरे नंबर पर है। जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक जिले ने प्रति मिलियन जनसंख्या पर एक लाख से अधिक परीक्षण किए हैं, जो प्रति मिलियन जनसंख्या पर किए गए राष्ट्रीय 74231 परीक्षण से अधिक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन 25 हजार से अधिक कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं और अब तक 19.3 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं। प्रतिदिन प्रति मिलियन जनसंख्या पर किया गया दैनिक परीक्षण लगभग 2000 है, जो प्रतिदिन प्रति मिलियन जनसंख्या 850 परीक्षण के राष्ट्रीय औसत से दोगुने से अधिक है। डब्ल्यूएचओ ने प्रतिदिन प्रति मिलियन पर कम से कम 140 परीक्षणों की सिफारिश की है। जम्मू-कश्मीर में अपनाई गई आक्रामक परीक्षण रणनीति मामलों में कोविड संक्रमण के प्रसार के साथ मृत्युदर पर नियंत्रण पाने में बढ़त मिली है। जम्मू-कश्मीर में गत 15 मार्च को सिर्फ 1 आईएसएमआर अनुमोदित कार्यात्मक प्रयोगशाला थी और अगले 15 दिन में 6 अन्य प्रयोगशालाओं को कार्यात्मक बनाया गया। परीक्षण को बढ़ाने के लिए कुछ निजी प्रयोगशालाओं को भी मान्यता दी गई है। वर्तमान में 11 आईएसएमआर स्वीकृत सरकारी प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इसके साथ रैपिड एंटीजन टेस्टिंग जारी है। संक्रमण दर अब 4.5 फीसदी है जो राष्ट्रीय दर 8 फीसदी से कम है। सर्दियों और त्योहारी सीजन में लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, फेस मास्क पहनना, अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर और साबुन से बार-बार हाथ धोने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें