फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट: चुनाव में खलल डालने की फिराक में आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में जहां पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है, वहीं लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर आतंकी घुसपैठ की हर कोशिश कर रहे हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान वारदातों को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन


16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने स्वीकार किया कि सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार एलओसी के पार बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में घुसकर चुनाव में खलल डालना है।

लेकिन उनके हर प्रयास को सेना लगातार नाकाम कर रही है। इनपुट के आधार पर पीर पंजाल से लेकर जम्मू तक एलओसी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस क्रम में अतिरिक्त बल लगाकर दिन रात पैनी नजर रखी जा रही है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह बुधवार को पल्लांवाला सैन्य शिविर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जीओसी बोले, लगातार चल रहा सर्च आपरेशन

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि जेएंडके पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपसी तालमेल के जरिये घुसपैठियों को रोकने की विशेष योजना बनाई गई है। इसके अच्छे परिणाम अब तक मिले हैं।

इसके अलावा रियासत के अंदर शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया करवाने के लिए भी सेना योगदान कर रही है। खासकर एलओसी के करीबी इलाकों पर सेना पैनी नजर रख रही है।

दक्षिण पीर पंजाल के जंगलों में आतंकी अक्सर अपना ठिकाना बनाते रहे हैं। यहां भी लगातार सर्च आपरेशन चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर आतंकी ठिकानों से भारी हथियार भी मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें