फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर वोटिंगः 15 सीटों पर पड़े रिकार्ड 71 फीसदी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में पहले चरण के मतदान में जमकर वोटिंग हुई। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए मतदाताओं ने पहले चरण में रिकार्ड 70 फीसदी वोट डाले। वोटिंग के आंकडों में अभी और सुधार हो सकता है। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हुई तो मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मतदान के प्रति लोगों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरूआती चार घंटों में ही 35-40 फीसदी लोग मतदान कर घरों को लौट चुके थे। जबकि दोपहर दो बजे तक यह आंकड़ा 50 फीसदी को पार कर चुका था।

वहीं मतदान के प्रति लोगों के उत्साह के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमें बाढ़ और अन्य कारणों के चलते मतदान कम होने की बात की जा रही थी। लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि काफी संख्या में बुजुर्ग भी वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

कहां पर क‌ितने फीसदी मतदान हुआ?

चुनाव आयोग ने बताया कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपुरा में 70.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गांदरबल में 68 प्रतिशत, लेह में 57 प्रतिशत, करगिल में 59 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 70 प्रतिशत, डोडा में 76 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव में गड़बड़ी की अभी तक कोई शिकायत नहीं है। हालांकि बुधवार की सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर में दो दिसंबर को दूसरे चरण, नौ दिसंबर को तीसरे चरण, 14 दिसंबर को चौथे चरण और 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा।
विज्ञापन

कड़कती सर्दी में भी लगातार बढ़ता रहा वोटिंग का आंकड़ा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक घाटी के 15 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 46.8 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी थी। इनमें सबसे ज्यादा पोलिंग गुरेज में 66.5 फीसदी वोटिंग, किश्तवाड में 59.54 फीसदी, डोडा में 57 फीसदी, भद्रवाह में 56 फीसदी, इन्द्ररवल में 59.26 फीसदी, बांदीपोरा 49.84 फीसदी, सोनवारी में 60.79 फीसदी, कंगन में 61.97 फीसदी, गांदरबल में 44.80 फीसदी, नुबरा में 56.46 फीसदी, लेह में 34.41 फीसदी वोटिंग, कारग‌िल में 32.34 फीसदी वोटिंग, जांस्कर में 38.15 फीसदी वोटिंग, बनिहाल में 57.55 फीसदी वोटिंग और रामबल में 53.77 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

आमतौर पर घाटी में बर्फबारी के चलते शुरूआत में वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी रहती है, लेकिन इस बार लोगों के उत्साह के आगे ठंड भी हल्की पड़ गई। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ जम्हूरियत के इस त्यौहार में हिस्सा लिया।

वोटरों के इस उत्साह ने घाटी में जम्‍हूरियत के प्रति लोगों के विश्वास को तो बढ़ाया ही है मतदान के प्रति उनकी जागरुकता को भी प्रदर्शित किया है। वहीं बंपर वोटिंग से अब मुकाबला रोमांचक होने की उम्‍मीद दिखने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें