फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 01 Sep 2021 08:54 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, जम्मू

सार

सूत्रों के मुताबिक इस हमले में किसी पुलिस जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 
विज्ञापन
ग्रेनेड अटैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शेहबाग स्थित एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हमले में किसी पुलिस जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

इससे पहले मंगलवार को बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। जिसमें आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों 22 अगस्त को पुलिस गार्ड और सरपंच के घर पर ग्रेनेड हमले में शामिल थे। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर के ओजीडब्ल्यू हैं और पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। साथ ही लश्कर के आतंकवादी हिलाल शेख और उस्मान के संपर्क में थे। जिनके निर्देश पर उन्होंने श्रीनगर से ग्रेनेड प्राप्त किया था। आरोपियों के पास से दो ग्रेनेड और 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें