फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, आरिफ अहमद श्रीनगर रेफर

Wed, 05 Aug 2020 12:00 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ के एक दिन पहले मंगलवार को आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में दो हमले किए। एक पंच को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि ग्रेनेड हमले में तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 

विज्ञापन


पांच अगस्त तक आतंकी हमले के पहले से इनपुट मिले हैं। घाटी में लगभग एक महीने बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि को निशाना बनाया गया है। इससे पहले कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की आतंकियों ने जून महीने में हत्या कर दी थी।

कुलगाम जिले के मीरबाजार के अखरान इलाके में पंच पीर आरिफ अहमद शाह पर आतंकियों ने हमला किया। गोलियों से निशाना बनाए जाने से वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा जिले के वानपोरा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें