कश्मीर में सेना को निशाना बनाने वाले आतंकी अब राज्य पुलिस को निशाना बना रहे हैं।
लगातार पुलिस से राइफलें छीनने के मामले सामने आ रहे हैं। बुरहान वानी की मौत के बाद आतंकी पुलिस पर अधिक हमलावर हुए हैं। शायद यहीं वजह है कि पुलिस आतंकियों के प्रति कुछ नहीं कर पा रही।
हैरान करने वाली बात है कि आतंकी सरेआम पुलिस कर्मियों से राइफल छीनकर चले जाते हैं और पुलिस कर्मी कुछ नहीं करते। दरअसल, बुरहान को मारने की रणनीति पुलिस की थी। पुलिस की सूचना पर ही बुरहान का एनकाउंटर किया गया। इसके बाद आतंकी संगठन पुलिस के खिलाफ हो गए और लगातार पुलिस को निशाना बनाने लगे। यह सिलसिला लगातार जारी है।