फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में आतंकी!

Wed, 20 Aug 2014 01:47 AM IST
सतपाल चौधरी/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सर्दियों से पूर्व बडे़ पैमाने पर घुसपैठ करवाने के प्रयास में है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बल किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यह दावा मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक पीएस संधू ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।

उन्होंने कहा कि सीमा पार पाक क्षेत्र में सभी प्रशिक्षण शिविर आतंकियों से भरे हुए हैं और वह उन्हें भारत में धकेलने के लिए नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर गोलीबारी जारी रखे हुए हैं।

मौसम बदल रहा है। कुछ अग्रिम चौकियों पर मौसम की पहली बर्फबारी भी हो गई है। पाकिस्तान घुसपैठ के परंपरागत रास्ते बंद होने से पूर्व भारी संख्या में घुसपैठ करवाना चाहता है। यही कारण है कि उसके सैनिक सीमा पर अकारण गोलीबारी जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

हाल में हुए हमलों के पीछे कौन?

हाल ही में सीमा सुरक्षा बल पर हुए आतंकी हमलों के पीछे बल का रुख नरम बताए जाने को उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना था कि हमारे जवान भीड़भाड़ वाली जगहों पर जवाबी कार्रवाई के पक्षधर नहीं हैं।

हम निर्दोष नागरिकों को बचाने के लिए जवाबी कार्रवाई से बच रहे हैं। अगर यही हमले किसी खुली जगह पर हुए होते तो एक आतंकी को भी हमारे बहादुर जवान बच कर निकलने नहीं देते। हम अवाम का नुकसान नहीं करना चाहते।

संधू ने कहा कि आतंकियों पर सुरक्षा बल भारी पड़ रहे हैं। गत कुछ माह के दौरान उनके खेमे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने के कारण उनको उनकी कमी खलने लगी है।
विज्ञापन

आतंकियों के पास हथ‌ियारों की कमी

आतंकियों के गुटों में हथियारों की भी कमी हुई है। उनका मनोबल गिर चुका है। हम किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ हो अथवा आंतरिक इलाकों में हो रहे हमले।

हमारे जवान किसी भी चुनौती को स्वीकार करते हैं। उनमें आई बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमलों के पीछे किसी दूसरे गुट का हाथ है और उनकी जिम्मेदारी दूसरा संगठन ले रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें