फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी शौकत का भी होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

Thu, 03 Sep 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर आतंकी हमले में मदद करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर शौकत का भी लाई डिटेक्टर और ब्रेन मैपिंग होगी। माना जा रहा है कि शौकत एनआईए की टीम को हमले और आतंकी संगठन लश्कर की कई अहम जानकारियां दे सकता है।
विज्ञापन


शौकत पुलिस रिमांड पर है। ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में उससे पूछताछ की जा रही है। एनआईए की टीम को लगता है कि उक्त टेस्ट में शौकत बहुत से सच उगलेगा और इससे लश्कर के नेटवर्क को ध्वस्त करने में काफी मदद मिलेगी।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम शौकत को दिल्ली ले जाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी में है। जल्द ही कोर्ट में अर्जी दायर की जाएगी। एनआईए की टीम दिल्ली में शौकत के दोनों टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन


इससे पहले उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी नावेद का भी लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराया गया था। हमले में शामिल ट्रक चालक खुर्शीद अहमद भट्ट उर्फ सूर्या का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें