उधमपुर के चिनैनी इलाके में पकड़ा गया पाक आतंकी नावेद अपनी सलामती के लिए हिंदुस्तान का शुक्रगुजार है। अब वह आतंक के रास्ते पर चल निकले अन्य हमवतन युवाओं की भी जान बचाना चाहता है।
सूत्रों के मुताबिक नावेद ने जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में पेशी के दौरान गुजारिश की कि भटके हुए युवाओं को आतंकवाद के शिकंजे से मुक्त कराएं।
यही नहीं, पकड़े जाने के तुरंत बाद जो नावेद खुद को गोली मार देने के गुहार लगा रहा था वह अब अपनी जिंदगी के लिए हिंदुस्तान का आभारी है।
सोमवार को नावेद को एनआईए ने जम्मू हाईकोर्ट में एनआईए की विशेष अदालत में जज वाई पी कोतवाल के सामने पेश किया। नावेद ने जज से कहा कि वह हिंदुस्तान का शुक्र मनाता है कि उसको बचा लिया गया। यदि आतंकियों के साथ रहता तो मारा जाता।