कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिनों के जम्मू कश्मीर यात्रा के पहले दिन बालाकोट पहुंचे। यहां पर वह पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों से मिले और उनके मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को आगे आने को कहा।
परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां के लोग काफी डरे हुए और चिंतित हैं। इनको बंकर की जरुरत है जहां फायरिंग के दौरान वे अपनी और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए शरण ले सकें। यहां पर उन्होंने प्रभावित परिवारों से काफी लंबे समय तक बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने जनता से वहां के हालात का जायजा लेने की कोशिश की। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख भी जाएंगे जहां वह गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।