पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में फिरन पहने आतंकी ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आतंकी को खोजने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा पंजगाम में आतंकियों ने शनिवार की दोपहर एक रेलवे पुलिसकर्मी पर हमला किया। फिरन पहने आतंकी ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी स्टेशन के पास एक चाय की दुकान में घुस रहा था, तभी फिरन पहने आतंकी ने कई गोलियां दागीं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रयास नाकाम होने के बाद आतंकी मौके से डोगरीपोरा गांव की ओर भाग निकला। सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। संवाद