फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack in Chanapora Srinagar जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के छानपोरा इलाके में आतंकी हमला, एक जवान घायल

Sat, 06 Feb 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के छानपोरा इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान की पहचान मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को राखी हाजिन में पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन लश्कर के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, एके-47 की एक मैगजीन व 21 कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पुख्ता इनपुट के बाद 13 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने राखी हाजिन संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया था। इसमें आतंकियों के तीन मददगारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। इनकी शिनाख्त बशीर अहमद मीर, इरफान अहमद भट और हिलाल अहमद पारे के रूप में हुई। यह सभी हाजिन के रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ेंः 4G की खुशी : जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कही अपने मन की बात, इन्होंने कहा- आज तो वो दिन याद आ गया    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें